उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में पहली बार होगा नेशनल रॉकेट कॉम्पटीशन, 15 राज्यों की 31 टीमें लेंगी हिस्सा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पहली बार होगा नेशनल रॉकेट कॉम्पटीशन

हल्द्वानी शहर में पहली बार अंतरिक्ष विज्ञान और रॉकेट तकनीक से जुड़ा बड़ा आयोजन होने जा रहा है। Astroverse की ओर से ‘आकाशयान स्पर्धा’ के तहत 4 और 5 अक्टूबर को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में नेशनल रॉकेट कॉम्पटीशन आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में देशभर के 15 राज्यों की 31 टीमें हिस्सा लेंगी।

हल्द्वानी में पहली बार होगा नेशनल रॉकेट कॉम्पटीशन

आयोजकों के मुताबिक प्रतियोगिता में करीब 150 स्कूल-कॉलेजों के 1500 से अधिक छात्र प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान छात्र विभिन्न प्रकार के रॉकेट तैयार कर उनका प्रदर्शन करेंगे और अलग-अलग श्रेणियों में मुकाबला होगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट तकनीक और एयरोस्पेस के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उन्हें प्रायोगिक अनुभव उपलब्ध कराना है।

सैटेलाइट को पृथ्वी से करीब 40 किमी की ऊंचाई तक भेजने की योजना

कार्यक्रम के तहत एक सैटेलाइट को पृथ्वी से करीब 40 किलोमीटर की ऊंचाई तक भेजने की भी योजना है। इसके लिए आयोजकों की ओर से DGCA से एयर स्पेस संबंधी NOC लिए जाने की जानकारी दी गई है। इससे आयोजन में होने वाली रॉकेट और एयरोस्पेस गतिविधियों को निर्धारित नियमों के तहत संचालित किया जाएगा।

सीएम धामी होंगे कार्यक्रम में शामिल

Astroverse का लक्ष्य हल्द्वानी और उत्तराखंड को स्पेस एवं एयरोस्पेस गतिविधियों के इकोसिस्टम हब के रूप में विकसित करना है। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से प्रदेश के युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सीएम धामी के भी शामिल होने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव