उत्तराखण्ड नैनीताल हल्द्वानी

क्रिसमस व न्यू इयर तैयारी हुई शुरू, देशभर से सैलानी पहुंचते हैं नैनीताल

खबर शेयर करें -

नए साल के जश्न और क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभी से नैनीताल में होटलों में बुकिंग शुरू हो गई हैं। क्रिसमस और न्यू ईयर को देखते हुए होटल कारोबारी भी पर्यटकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। अब तक नैनीताल में होटलों में लगभग 25 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ऐसे में अगर आप नैनीताल जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें।


नैनीताल में हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर पर देशभर से हजारों की संख्या में सैलानी पार्टी के लिए नैनीताल पहुंचते हैं। इस दौरान नैनीताल में रौनक देखने को मिलती है। हर साल क्रिसमस के दौरान यहां उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सैलानी पहले ही होटल्स में बुकिंग करवा लेते हैं।


क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से शहर को बेहतर और य़भव्य तरीके से सजाया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि 25 दिसंबर से पहले ही नैनीताल के माल रोड को लाइटों से जगमग कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यहां पर म्यूजिक की व्यवस्था भी की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव