उत्तराखण्ड नैनीताल

किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू

खबर शेयर करें -

नैनीताल के भवाली क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि गिरीश चंद्र ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसआई पूजा महरा को सौंपी दी गई है। भवाली सीओ नितिन लोहानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव