आज हल्द्वानी में जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम हल्द्वानी और तहसीलदार हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा विदेशी मदिरा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कुल 4 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 3 दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत सही पाई गई। जांच में सामने आया कि ब्लेंडर्स प्राइड के क्वार्टर पर 5 रुपये तथा मैजिक मोमेंट्स पर 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे।प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।



