उत्तराखण्ड

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज से लौट जाएगा मानसून, 5 October से फिर बारिश के आसार

खबर शेयर करें -

uttarakhand-weather-aaj mausam kaisa rahega heavy-rain-will-continue

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज यानी तीन अक्टूबर को मौसम बड़ा सरप्राइज देने वाला है। आज से मानसून लौट जाएगा। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की वापसी हो सकती है। ऐसे में आज राज्य के 13 के 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में सुबह कहीं-कहीं पर हल्का कोहरा रह सकता है। चार अक्टूबर को भी मौसम साफ रहेगा। लेकिन उसके बाद पांच अक्टूबर से मौसम फिर करवट ले सकता है।

उत्तराखंड में आज से लौट जाएगा मानसून Uttarakhand Weather Update

मानसून की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। आज सभी जिलों में मौसम साफ बना रहेगा। जहां दिन में धूप खिलने की संभावना है। तो वहीं मैदानी इलाकों में देहरादून, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में सुबह कोहरा छाया रह सकता है।

देहरादून और हरिद्वार में अभी अगले 48 घंटों तक बारिश की संभावना नहीं है। वहीं नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत पर्वतीय इलाकों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। मैदानों के साथ पर्वतीय जिलों में भी 4 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

जगहेंखोजें

5 October से फिर बिगड़ेगा मौसम

हालांकि पांच अक्टूबर से मौसम फिर करवट ले सकता है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के आसार है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बिजली चमक सकती है। तो वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह छह और सात अक्टूबर को भी हल्की बारिश होने के आसार है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव