उत्तराखण्ड

लड़की बनकर रात में दिल्ली की सड़कों पर निकला युवक, 2 घंटे के खौफनाक अनुभव ने उड़ाये होश

खबर शेयर करें -
Delhi Safety Experiment: लड़की बनकर रात में दिल्ली की सड़कों पर निकला युवक, 2 घंटे के खौफनाक अनुभव ने उड़ाये होश
लड़की बनकर रात में दिल्ली की सड़कों पर निकला युवक, 2 घंटे के खौफनाक अनुभव ने उड़ाये होश

Delhi Safety Experiment: देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दावे चाहे जो भी किए जाएं, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी डरावनी है। इसी कड़वे सच से पर्दा उठाने के लिए इंस्टाग्राम पर ‘Bejaintle’ नाम से मशहूर एक कंटेंट क्रिएटर ने बेहद अनोखा और चौंकाने वाला एक्सपेरिमेंट किया।

युवक ने खुद लड़की की ड्रेस पहनी, मेकअप कराया, विग लगाई और सिर पर दुपट्टा बांधकर रात के अंधेरे में स्कूटी से दिल्ली की सड़कों पर निकल पड़ा। महज दो घंटे तक चले इस लाइव टेस्ट में युवक को जिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा, (Delhi Night Safety Reality) उसने राजधानी में महिला सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं।

शुरू हुआ घूरने का सिलसिला, पेट्रोल पंप से लेकर ऑटो वालों ने किया परेशान

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती का रूप धारण करने के बाद जैसे ही युवक स्कूटी लेकर सड़क पर निकला, माहौल तुरंत बदल गया। सबसे पहले पेट्रोल पंप पर दो युवक उसे टकटकी बांधकर घूरते नजर आए।

इसके बाद जैसे-जैसे वह आगे बढ़ा, असहज करने वाली स्थितियां बढ़ती गईं। युवक का दावा है कि रास्ते में कई बाइक और साइकिल सवारों ने उसका पीछा करने की कोशिश की। हद तो तब हो गई जब एक व्यक्ति गलत दिशा से आकर अचानक उसकी स्कूटी के सामने रुक गया और उसे घूरने लगा। वहीं दो ऑटो चालकों ने भी जानबूझकर उसके आगे-पीछे ऑटो चलाकर परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कार सवारों ने भी किया पीछा, कैमरे में कैद हुई मनचलों की हरकत

प्रयोग के दौरान युवक के दोस्त सुरक्षा के लिहाज से थोड़ी दूरी पर कार में बैठकर इस पूरे वाकये को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दो कार सवारों ने भी काफी देर तक स्कूटी का पीछा किया। (Women Safety In Delhi NCR) कभी पास आकर फब्तियां कसना तो कभी अचानक गाड़ी आगे अड़ा देना—दो घंटे के सफर में युवक को कदम-कदम पर डर और असुरक्षा का अहसास हुआ। एक्सपेरिमेंट खत्म होने के बाद युवक बेहद परेशान और थका हुआ नजर आया। उसने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक लड़की बनकर महज दो घंटे सड़क पर बिताना ही किसी मानसिक यातना से कम नहीं था।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो अपलोड होते ही तेजी से वायरल (Viral Video Delhi Girl Dress Experiment) हो गया और अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स महिलाओं की रोजाना की जिंदगी से जुड़ी इस समस्या पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह कोई रील्स बनाने का मजाक नहीं, बल्कि हर भारतीय शहर की सोचने वाली कड़वी सच्चाई है।

” वहीं एक महिला यूजर ने लिखा, “लड़कियों को सिर्फ रात में ही नहीं, दिन के उजाले में भी इसी तरह की गिद्ध नजरों और खौफ से गुजरना पड़ता है।” हालांकि यह सिर्फ एक व्यक्तिगत एक्सपेरिमेंट था, लेकिन इसने यह बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि आखिर हमारी सड़कें महिलाओं के लिए कब सुरक्षित होंगी?

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव