उत्तराखण्ड

Jailer 2 OTT Release: कब और कहां आएंगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’?, ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म

खबर शेयर करें -

jailer 2 ott release

सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया। मूवी ना सिर्फ ब्लॉकबस्टर साबित हुई बल्कि इसने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे सिनेमाघरों में देखा। तो वहीं कुछ फैंस इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है।

ओटीटी पर कब और कहां आएगी ‘जेलर 2’?

नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित ‘जेलर 2’ को अब दर्शन घर बैठ हुए भी एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म 12 नवंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। आज प्राइम वीडियो ने फिल्म के वर्ल्डवाइड स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। प्लेटफॉर्म ने अनाउंसमेंट करते हुए कैप्शन में लिखा, “टाइगर मुथुवेल पांडियन की वापसी हो गई है. रीलोडेड जेलर 2 प्राइम पर, 12 नवंबर.”

जेलर 2′ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मालूम हो कि जेलर 2′ को सिनेमाघरों में 21 दिन हो गए हैं। फिल्म ने भारत में कुल ग्रॉस कमाई 545.10 करोड़ की है। तो हीं नेट कमाई 466.05 करोड़ तक पहुंच गई है।

नक्शेदेखें

विदेशों में फिल्म को काफी पसंद किया गया। विदेशों में मूवी की कुल ग्रॉस कमाई 276.00 करोड़ हो गई है। ऐसे में दुनिया भर में फिल्म की टोटल ग्रॉस कमाई 821.10 करोड़ तक पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव