
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने उत्तर प्रदेश के शामली के मोहल्ला नाला पटरी पर 18 राउंड फायरिंग कर सिंगर को मौत के घट उतार दिया। गोलियों से भुनने के बाद सिंगर की मौके पर ही मौत हो गई।
सिंगर अंकित बालियान को बदमाशों ने गोलियो से भुनकर की हत्या
दरअसल अंकित जिम करके बाहर गाड़ी में बैठे थे, तभी चार बदमाशों ने पैदल आकर उनके ऊपर 18 राउंड फायरिंग की। गोली लगने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे अंकित
खबर ये भी है कि अंकित जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे। फिलहाल अभी सिंगर की हत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। दरअसल अंकित शामली के रहने वाले थे। गांव उनका बंती खेड़ा है। काफी सालों से वो सोनीपत-रोहतक में रह रहे थे। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में वो जाने-माने चेहरे थे। दर्शकों द्वारा उनके गानों को काफी पसंद भी किया जाता है। उनका सबसे फेमस सॉग ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ है।
अंकित बालियान के गाने
इंस्टाग्राम पर अंकित बालियान के 420K फॉलोअर्स हैं। अंकित ने वैसे तो कई सारे गाने गाए है। लेकिन उनका गाना ‘बेबी बदमाश’ काफी चर्चा में रहा था। 12 जुलाई को ये गाना रिलीज हुआ था। इसके अलावा उनका गाना ‘गेनर’ भी काफी फेमस है। अंकित फिटनेस फ्रीक थे। वो रोजाना जिम जाते थे।
