उत्तराखण्ड

घर में घुसकर नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर दरिंदगी, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें -

 

physical-abuse

उत्तराखंड से एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। यहां रुद्रपुर में नाबालिग किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोस में रहने वाले एक किशोर पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया कि गर में घुसकर चाकू की नोक पर किशोरी के साथ दरिंदगी की गई है। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

उत्तराखंडपर्यटन

घर में घुसकर नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर दरिंदगी

दरअसल पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वो रुद्रपुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया गया कि पड़ोस का एक किशोर अक्सर उसकी नाबालिग बेटी को परेशान करता था। बीते दिनों जब घर पर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था। तब आरोपी किशोर घर में घुसा। घर में घुसकर उसने पहले किशोरी को चाकू दिखाकर डराया धमकाया और उसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया लेकिन आरोपी के पास चाकू था जिसकी वजह से वो भयभीत हो गई।

पुलिस ने इस मामले में क्या कहा?

तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, विवेचना प्रचलित है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि महिला अपराध के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से तत्पर है.
-प्रकाश सिंह, रुद्रपुर कोतवाली प्रभारी

शिकायत दर्ज

घटना के बाद आरोपी किसी को भी बतान पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। जब मां घर पहुंची तो पीड़िता ने सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत लिखवाई गई।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव