उत्तराखण्ड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कमलुवागांजा चौराहे से करीब 300 मीटर आगे रामनगर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर सीमेंट ब्लॉक्स से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन हल्द्वानी की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।फायर विभाग के अनुसार ट्रक संख्या UK-04-CB-7966 के चालक रंजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वाहन पलटने के बाद उसमें फंस गए थे। हालांकि फायर रेस्क्यू यूनिट के पहुंचने से पहले ही चालक स्वयं सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे में चालक को कोई चोट नहीं आई।फायर स्टेशन अधिकारी मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में टीम आयरन कटर, हाइड्रोलिक स्प्रेडर एवं अन्य रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। स्थिति का जायजा लेने के बाद चालक को आवश्यक सुरक्षा संबंधी हिदायतें दी गईं तथा वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

ADVERTISEMENTS Ad