उत्तराखण्ड

रोडवेज की बसों में सफर करना होगा महंगा,जानिए कितने रूपए बढ़ेगा किराया

खबर शेयर करें -

रोडवेज की बसों में सफर करना अब महंगा होने वाला है। जून से रोडवेज बसों में सफर करने पर यात्रियों को ज्यादा पैसे देने होंगे। विभाग द्वारा किराया बढ़ाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।


जून से रोडवेज की बसों का सफर महंगा होने जा रहा है। जून के पहले सप्ताह से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) आईएसबीटी में बसों के प्रवेश का शुल्क बढ़ाने जा रहा है। ये पैसे यात्रियों से वसूले जाएंगे। जिस से रोडवेज से सफर करने पर आपके किराए में बढ़ोतरी होगी।


आईएसबीटी में बसों के प्रवेश का शुल्क बढ़ जाने से उत्तराखंड की रोडवेज की बसों में प्रति व्यक्ति किराया पांच से दस रुपए तक बढ़ जाएगा। आपको बता दें कि दून में आईएसबीटी का स्वामित्व एमडीडीए के पास है और वो आईएसबीटी में आने वाली बसों से प्रवेश शुल्क लेता है। अब तक ये शुल्क 145 रुपये प्रति बस था जो कि जून महीने से 240 रुपए हो जाएगा।


बता दें कि हर रोज आईएसबीटी से रोज उत्तराखंड की 250 से भी ज्यादा बसें चलती हैं। जिसमें से सबसे ज्यादा बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं। इसके साथ ही आईएसबीटी से हल्द्वानी, लोहाघाट, बागेश्वर, नैनीताल, रानीखेत, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए बसें चलती हैं। एमडीडीए हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और यूपी की बसों के लिए पहले ही प्रवेश शुल्क बढ़ा चुका है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव