उत्तराखण्ड

Kedarnath By Election : कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत ने किया मतदान, पहले घंटे में 5.33 प्रतिशत हुआ मतदान

खबर शेयर करें -

 

मनोज रावत मतदान

केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव जारी है। विधायक शैलारानी रावत के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। सुबह-सुबह मतदान के लिए कम ही लोग घरों से बाहर निकले हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत ने किया मतदान

केदारनाथ उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कांग्रेस उम्मीदवार मनोज रावत ने मतदान किया है। बता दें कि मतदान के पहले घंटे में 5.33 प्रतिशत हुआ मतदान हुआ है। बता दें कि केदारनाथ उपचुनाव बीजेपी के लिए साख का सवाल बना हुआ है। इसे जीतने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

90 हजार मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

केदारनाथ में आज मतदान हो रहा है और 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा होगी। आज केदारनाथ विधानसभा में 173 पोलिंग बूथों पर कुल 90,875 मतदाता मतदान करेंगे। बता दें कि इन मतदाताओं में 44 हजार 765 पुरुष मतदाता हैं और 45 हजार 565 महिला मतदाता हैं

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव