उत्तराखण्ड

मैराथन के बाद मेडल लेने के पहुंचे युवक की तुरंत बाद मौत, इस वजह से चली गई जान

खबर शेयर करें -

marathon-incident-man-dies-of-heart-attack

एक नवंबर को मैराथन के दौरान एक ऐसी घटना हुआ जिसे पढ़कर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां हैदराबाद में सुबह गाचीबोवली स्टेडियम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मैराथन के बाद मौत हो गई। उसने मैराथन पूरी करने के बाद मेडल लिया और उसके कुछ ही देर बाद बेहोश हो गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मैराथन के बाद मेडल लेने के पहुंचे युवक की तुरंत बाद मौत

दरअसल कोम्मिनेनी गोपी मणिकोंडा अलकापुर कॉलोनी के रहने वाले थे। वो IBM में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर तैनात थे। ऐसे में NEB की तरफ से आयोजित इस मैराथन में उन्होंने जोश के साथ हिस्सा लिया था।

अचानक से बेहोश

पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपनी मैराथन पूरी करने के बाद मेडल लिया। बाद में वो नाशता करने जा रहे थे तभी वो अचानक से बेहोश हो गए। जब ऑर्गनाइज़र ने ये देखा तो तुरंत ही उन्हें स्टेडियम के पास के केयर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत सुबह करीब 8:45 बजे हुई।

हार्ट अटैक से हुई मौत!

शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद घटना की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव