
द्वितीय ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स मीट (2nd All India Fire Service Sports Meet) में उत्तराखंड फायर सर्विस ने भी अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत 4 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर कुल 9 पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मीट में देश भर के अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभागों के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता और कौशल का परिचय दिया है। प्रतियोगिता में दिल्ली फायर सर्विस ने 10 स्वर्ण, 10 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर कुल 30 पदकों के साथ तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। आर्मी ऑर्डनेंस कोर (AOC) 9 स्वर्ण, 7 रजत और 11 कांस्य (कुल 27 पदक) हासिल कर दूसरे स्थान पर रही। नक्शेदेखें
स्टेयर रेस (Stair Race) में उत्तराखंड के एथलीटों का जलवा
प्रतियोगिता के दौरान स्टेयर रेस (कैजुअल एवं फुल गियर श्रेणी) दर्शकों और प्रतिभागियों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसमें विभिन्न आयु वर्गों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैजुअल श्रेणी (Casual Category)55+ आयु वर्ग में दिनेश चंद भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। 30+ आयु वर्ग: मीनाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 18+ आयु वर्ग: सरिता ने बेहतरीन गति का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिव्या ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक प्राप्त किया। नक्शेदेखें
फुल गियर श्रेणी (Full Gear Category) में भी शानदार प्रदर्शन
55+ आयु वर्ग में दिनेश चंद भट्ट ने एक बार फिर अपनी सहनशक्ति और तकनीक का परिचय देते हुए रजत पदक हासिल किया। 30+ आयु वर्ग में मीनाक्षी ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। 18+ आयु वर्ग: दिव्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इस वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
पदक तालिका का अनंतिम (Tentative) ब्योरा
प्रतियोगिता की कुल पदक तालिका में राजस्थान फायर सर्विस ने 4 स्वर्ण पदकों के साथ चौथा और मुंबई फायर ब्रिगेड ने 2 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य (कुल 11 पदक) जीतकर पांचवां स्थान हासिल किया है। कर्नाटक फायर सर्विस ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदक (कुल 10 पदक) अर्जित किए हैं। इसके अलावा नौसेना डॉकयार्ड मुंबई (2 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य), महानिदेशालय फायर सर्विस MHA (2 स्वर्ण), पनवेल फायर सर्विस महाराष्ट्र (1 स्वर्ण, 1 रजत), और केरल फायर सर्विस (1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। पुडुचेरी और बिहार फायर सर्विस के खाते में भी पदक आए हैं। रिकॉर्ड रखरखाव टीम और AOC नोडल अधिकारी के अनुसार, वर्तमान में साझा की गई पदक तालिका रिकॉर्ड्स के आधार पर तैयार की गई एक अनंतिम (Tentative) सूची है। ऑल इंडिया फायर सर्विस स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा सभी रिकॉर्ड्स का अंतिम सत्यापन और अद्यतन (Update) होने के पश्चात् ही आधिकारिक एवं अंतिम पदक तालिका जारी की जाएगी। फिलहाल इसे एक प्रारंभिक रुझान के रूप में देखा जा रहा है




