उत्तराखण्ड

सुमित हृदयेश ने स्मार्ट मीटर पर सरकार के ऊपर उठाए सवाल,कही ये बात

खबर शेयर करें -

 


हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक ने स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता के उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत में अडानी के मीटर लगने नहीं देगी। इस प्रदेश में वैसे ही पर्यटन व्यवसाय से लेकर आम व्यक्ति रोजगार तथा अन्य विषयों को लेकर परेशान है ऐसे में स्मार्ट मीटर में पहले रिचार्ज करें या अपने बच्चों की फीस भरें।


केदारनाथ चुनाव में आज मतदान को लेकर हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी जीतने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्थानीय मुद्दों को लेकर केदारनाथ का चुनाव हुआ है। उसमें केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को मिल रहा है और कांग्रेस भारी अंतर से इस उपचुनाव को जीतेगी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव