उत्तराखण्ड

सावधान: उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, 11 जून को देहरादून समेत आठ जिलों में चलेगी तेज हवाएं

खबर शेयर करें -

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की माने तो 11 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और तेज हवाएं की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

उत्तराखंड में 11 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो 11 जून को प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम निदेशक ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह और चम्पावत के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, 50-60 किमी की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो 12 जून को भी मौसम ख़राब रहेगा।

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव