उत्तराखण्ड

दिल्ली अग्निकांड: उत्तराखंड में उठ रही केशव नेगी को न्याय दिलाने की मांग, पूर्व विधायक ने लिखा PM को पत्र

खबर शेयर करें -

dehradun-malviya-nagar-hotel-fire-accident-chef-keshav-negi-arrest

दिल्ली अग्निकांड प्रकरण में अब राजनीति गर्माने लगी है। उत्तराखंड में होटलियर शेफ केशव नेगी को न्याय दिलाने की मांग उठ रही है। घनसाली के पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।

दिल्ली अग्निकांड मामले में पूर्व विधायक ने लिखा PM को पत्र

पत्र में पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने लिखा कि दिल्ली अग्निकांड मामले में उत्तराखंड के रहने वाले उत्तराखंड के केशव नेगी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही से हमारे उत्तराखण्डी, पहाड़ी बोटलियरों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आगे लिखा कि हमारे प्रदेश के होटलियर देश और दुनिया में अपना कार्य निष्या, सर्मपण से करते हैं। पूर्व विधायक ने कहा दिल्ली की सी हृदय विदारक अग्निकांड के वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही केशव के साथ न्याय किया जाए ।

delhi fire incident
दिल्ली अग्निकांड मामले में पूर्व विधायक ने लिखा PM को पत्र

ये है मामला

बता दें बुधवार को मालवीय नगर में स्थित एक होटल और रेस्टोरेंट (‘होटल फ्लॉरिस स्टे’) में भीषण आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 13 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। हादसे के बाद दिल्ली प्रशासन द्वारा अवैध रूप से चल रहे कई रेस्टोरेंट और होटल्स को सील करने की कार्रवाई भी की गई।

उत्तराखंड के केशव नेगी को किया दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट

प्रकरण में दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले केशव नेगी को अरेस्ट किया था। जो वहां रसोइए का काम करता था। आरोप था कि हादसे वाले दिन केशव किचन में खाना बना रहा था। जैसे ही केशव ने इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू किया अचानक तेज धमाका हुआ। आरोप है कि केशव ने किसी को इसके बारे में नहीं बताया और अपनी जान बचाने के लिए बाहर भाग गया।

केशव ने कबूली बिजली काटने की बात

इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस को ये भी शक है कि केशव नेगी ने ही बेसमेंट का शटर गिराया और पावर सप्लाई काट दी थी। जिससे इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए और लोग अंदर ही फंस गए। पूछताछ में केशव ने भी इस बात को कबूला की इलेक्ट्रिक स्टोव में धमाका हुआ। जिसके बाद उसने बिजली काट दी थी। हालांकि कुक की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे है कि कहीं उत्तराखंड के केशव को फंसाया तो नहीं जा रहा है।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव