
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के चहुंमुखी विकास और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों में शहरी बुनियादी ढांचे से लेकर दूर-दराज के गांवों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इन सभी विकास कार्यों के पूरा होने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पर्यटन, कृषि, सिंचाई और आवागमन की स्थिति में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिलेगा। विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए कुल 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
नक्शेदेखें
हरिद्वार कुंभ मेला-2027 और जिला पंचायतों के लिए विशेष राहत
आने वाले हरिद्वार कुंभ मेला-2027 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए राज्य सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। मेले के अस्थायी इंतजामों और अन्य व्यवस्थाओं के लिए राज्य सेक्टर के तहत 175 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार से मंजूर कार्यों के लिए शहरी विकास विभाग के माध्यम से 317 करोड़ रुपये यानी कुल 492 करोड़ रुपये की बड़ी राशि मंजूर की गई है। वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए सभी जिला पंचायतों को तदर्थ आधार पर 82.21 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
टिहरी विस्थापितों को बड़ी राहत
टिहरी बांध परियोजना के पुनर्वास से जुड़े मामलों का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लिया है। पुनर्वास नीति 1988 के तहत कृषि भूमि के बदले दी जाने वाली नकद मुआवजा राशि को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 132.43 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे प्रभावित 178 परिवारों को सीधा और बड़ा लाभ मिलेगा।
सड़क, सिंचाई और सौंदर्यीकरण से जुड़े अन्य प्रमुख कार्य
अल्मोड़ा के सल्ट विस क्षेत्र में गैरखेत-बलमरा-सराईखेत मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 6.13 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों का सफर आसान होगा। हरिद्वार के रानीपुर मोड़ विस क्षेत्र में के बीएचईएल रानीपुर में तीन नए निर्माण कार्यों के लिए 2.67 करोड़ दिए गए हैं। पिथौरागढ़ के मूनाकोट की ग्राम पंचायत लामाखेत स्थित सकत्या बड़बाप मंदिर के सौंदर्यीकरण, दीवार और धर्मशाला निर्माण के लिए 45.03 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
उधमसिंहनगर के सितारगंज विस क्षेत्र में सिडकुल से पंडरी तक अपर बैजुल नहर के जीर्णोद्धार (सुधार) के लिए 7.84 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, जिससे किसानों को सिंचाई में आसानी होगी। पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम ढिकोलिया में स्प्रिंकलर आधारित नलकूप निर्माण योजना के लिए 1.43 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।
नैनीताल के रामगढ़ क्षेत्र में ग्राम ल्वेशाल में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 2.54 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ब्रहमचारिणी मेला स्थल (ग्राम पंचायत पुनौली के गोगना तोक) के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि का अनुमोदन देकर इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है


