उत्तराखण्ड

आपदा में अवसर खोज रहे, बाढ़ में बहकर आए सामानों को लूट ले गए लोग

खबर शेयर करें -

 

trending-nepal-floods-viral-video-shows-looting-cylinders

नेपाल में आई बाढ़ में भीषण तबाही मचा दी है। अब तक इस विनाशकारी आपदा ने 165 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। तो वहीं हजारों लोग लापता बताए जा रहे हैं। ये बाढ़ अचानक आई, जिससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालांकि इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लोग आपदा में अवसर खोजते नजर आ रहे हैं। लोग बाढ़ में बहकर आए सामानों को लूट कर ले जा रहे हैं। इस वीडियो ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है।

आपदा में अवसर खोज रहे लोग

दरअसल बाढ़ की त्रासदी झेल रहे नेपाल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग बाढ़ में बहे सामाने खासकर में बहकर आ रहे मलबे से सिलिंडर निकालते दिखे। आपदा के इस मुश्किल दौर में एक दूसरे का साथ देने की बजाय कुछ लोग सामान लूटते नजर आए।

बाढ़ में बहकर आए सामानों को लूट ले गए लोग, Video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाढ़ के पानी में घरेलू सिलिंडर, रेगूलेटर और पाइप बहकर जा रहे हैं। ऐसे में वहां मौजूद लोग मलबे में छलांग लगाकर बहते सिलिंडरों और अन्य सामान को अपने साथ लेकर जाने लगे।

सोशल मीडिया पर और भी कई वीडियोज बाढ़ प्रभावित इलाकों से सामने आ रही है। जिसमें बाढ़ का प्रकोप देखने को मिला। लोग नदी के पास जान बचाने के लिए भाग रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव