उत्तराखण्ड

हाथ-पैर बांधे, आंखों पर पट्टी और फिर… इंदौर की छात्रा के साथ क्लासमेट की हैवानियत

खबर शेयर करें -

Indore MBA Student Murder Case

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां 13 फरवरी को एक एमबीए छात्रा की लाश उसके ही क्लासमेट पीयूष धामनोतिया के कमरे में मिली। पुलिस ने आरोपी पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पूछताछ में जो खुलासे हुए हैं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं। आरोपी ने न केवल छात्रा की हत्या की, बल्कि उसके साथ ऐसी दरिंदगी की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।

मेडिकल स्टोर से शुरू हुई खौफनाक प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए पीयूष ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। घटना वाले दिन वह सबसे पहले एक मेडिकल स्टोर पर गया, जहां से उसने सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवाइयां खरीदीं। दवा खाने के बाद वह छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया। वहां उसने छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। छात्रा ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पीयूष को मना किया और विरोध जताया, लेकिन सनक में डूबे पीयूष पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

जबरदस्ती और फिर मर्डर: दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघी

जब छात्रा ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो पीयूष हिंसक हो गया। उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती (रेप) की। इसके बाद भी उसकी दरिंदगी शांत नहीं हुई। उसने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी ताकि वह कुछ देख न सके और विरोध न कर पाए। इसके बाद पीयूष ने गला दबाकर छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली और घिनौनी बात यह रही कि मर्डर करने के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उसने लाश के साथ भी दुष्कर्म किया।

शादी से इनकार और 15 दिन की चुप्पी बनी मौत की वजह

इस खौफनाक कदम के पीछे की वजह जब सामने आई तो पता चला कि पीयूष के घरवाले उस छात्रा से शादी के लिए तैयार नहीं थे। जब छात्रा को इस बात की जानकारी मिली, तो उसने पीयूष से दूरी बना ली थी और पिछले 15 दिनों से उससे बातचीत बंद कर दी थी। बातचीत बंद होने से पीयूष काफी परेशान था और उसने ठान लिया था कि वह सब कुछ खत्म कर देगा। गिरफ्तारी के बाद पीयूष के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिखा। उसने अपने बयान में यहां तक कह दिया कि वह अब अपने घरवालों से भी कभी मिलना नहीं चाहता।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव