उत्तराखण्ड हल्द्वानी

कुमाऊं कमिश्नर ने दिया ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों को आश्वासन,हड़ताल खत्म

खबर शेयर करें -

ट्रांसपोर्ट कर्मचारियों ने गुरुवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी योगेंद्र रावत से अपनी समस्याओं को लेकर वार्ता की। दीपक रावत ने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की कई मांगों पर सहमति दे दी है।

कुमाऊं कमिश्नर ने कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा कर उनका समाधान निकालने की बात कही। जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया।

दरअसल ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की हड़ताल की वजह से कुमाऊं मंडल में खाद्यान्न और सब्जी संकट गहरा गया था। ट्रांसपोर्ट कारोबारी पुलिस पर उत्पीड़न किए जाने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पुलिस और आरटीओ के समक्ष वार्ता कर हड़ताल को खत्म करवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव