उत्तराखण्ड

राम मंदिर केस के बाद अब मनसा देवी में बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे पुजारी, कमेटी गठित

खबर शेयर करें -

 

haridwar_mansa_devi temple

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद मां मनसा देवी मंदिर द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। दान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सात पुजारी शामिल है। इसके साथ ही समिति में पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को भी मजबूत कर दिया गया है। सभी पुजारियों को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलवाई। श्रीमहंत का कहना है कि मंदिर में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मनसा देवी में दान व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन

दरअसल मां मनसा देवी मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान को लेकर पूरी पारदर्शिता बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। समित में सभी सात पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहेनेंगे। श्रीमहंत ने चेतावनी भी जारी की है।

बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे पुजारी

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति मंदिर व्यवस्था से जुड़ा चढ़ावे या दान की राशि में हेराफेरी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ये भी कहा गया कि श्रद्धालु को उनके दान की राशि की रसीद दी जाएगी। चढ़ाने की राशि का हर दिन का हिसाब रखा जाएगा। जनहित में इस दान राशि और चढ़ावे का उपयोग किया जाएगा। मंदिर में चढ़ाए गए नारियल, प्रसाद और फूल को दोबारा नहीं चढ़ाया जाएगा

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव