उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आसमानी आफत, रुद्रप्रयाग में फटा बादल, भारी लैंडस्लाइड

खबर शेयर करें -

rudraprayag-cloudburst-kedarnath-yatra-stopped-

उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। रुद्रप्रयाग में तो बादल फट गया है। बड़ा तड़के चिरबासा हेलीपैड के पास बादल फटने से 150 मीटर के इलाके में भारी लैंडस्लाइड हुआ। पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने की वजह से केदारनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई। 

उत्तराखंडपर्यटन

रुद्रप्रयाग में फटा बादल!, लैंडस्लाइड हुआ

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अभी फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यात्रियों की भी आवाजाही शुरू कर दी है। तो वहीं घोड़े-खच्चरों पर अभी रोक है।

आपको बता दें कि उत्तराखंड के सभी जिलों में आज मौसम विभाग ने गरजन के साथ बारिश की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव