उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

उत्तराखंड के लाल ने देश की के लिए दिया बलिदान,परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर

खबर शेयर करें -

चमोली जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है। मां भारती की रक्षा करते हुए चमोली का लाल शहीद हो गया। शहीद खिलाप सिंह नेगी नंदानगर घाट के दूरस्थ कनोल गांव के रहने वाले थे। घटना की सूचना पाकर उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर है।


शहीद खिलाप सिंह नेगी दो साल पहले 2021 में ही भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। छोटी सी उम्र में उनकी शहादत की खबर से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। हालांकि अभी तक उनकी शहादत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।चमोली पुलिस ने उनकी शहादत की पुष्टि करते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनकी शहादत की खबर के बाद से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव