उत्तराखण्ड

रामनगर में ठंड से बचने के लिए चाचा भतीजे ने जलाया पेट्रोमैक्स और दोनों की हो गई दर्दनाक मौत… परिवार में मचा कोहराम…

खबर शेयर करें -

रामनगर। क्षेत्र में हुवे बेहद दर्दनाक हादसे में सगे चाचा-भतीजे की मौत हो गई। कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए पेट्रोमैक्स जलाकर ठंड से बचने के चक्कर में दोनों ने अपनी जान गवा दी, उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, यहां मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार की दम घुटने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों डंपर वाहन में पेट्रोमैक्स से गर्मी लेने के प्रयास में अंदर बैठ गए थे। घटना ने परिजनों में कोहराम मचा दिया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
नैनीताल जिले के रामनगर में ठंड से बचने के लिए डंपर वाहन के अंदर पेट्रोमैक्स जलाकर सोए चाचा-भतीजे की दम घुटने से मौत हो गई. दोनों की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, रामनगर पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले चाचा-भतीजे मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार डंपर वाहन के चालक थे।दोनों शनिवार यानी 10 जनवरी को संभल से रामनगर के ग्राम पीरुमदारा स्थित एक स्टोन क्रशर में उपखनिज सामग्री लेने के लिए आए।रविवार 11 जनवरी के तड़के करीब 5 बजे दोनों ने 18 टायरा डंपर में क्रशर से उपखनिज सामग्री लोड की और वाहन को बाहर खड़ा कर दिया। सुबह के समय कड़ाके की ठंड होने के कारण दोनों डंपर के केबिन के अंदर ही बैठ गए।इस दौरान ठंड से बचाव के लिए उन्होंने पेट्रोमैक्स जलाया और वाहन के शीशे बंद कर लिए. ऐसे में पेट्रोमैक्स से निकलने वाली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए और उन्हें इसका कोई अंदाजा नहीं लग पाया।
दोपहर के समय जब साथ में मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को आवाज दी तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।शक होने पर डंपर के शीशे तोड़ा गया तो अंदर दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे।आनन-फानन में मोहम्मद इरफान और मोहम्मद इकरार को बाहर निकालकर रामनगर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव