उत्तराखण्ड

अर्की बाजार में कई सिलेंडर ब्लास्ट!, जिंदा जलकर 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, कई लोग लापता, मकाना जलकर राख

खबर शेयर करें -

himachal-pradesh-solan-arki-bazar-cylinder-blast-8-year-old-girl-burnt-ALIVE

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर अर्की बाजार में बीती रात रविवार, 11 जनवरी करीब 2.30 बजे अचानक से आग लग गई। जिसमें एक आठ साल की मासूम बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई। तो वहीं इसमें आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं। छह से अधिक मकान जलकर राख हो गए है। तो वहीं कई दुकानों के भी जलने की खबर सामने आ रही है।

अर्की बाजार में कई सिलेंडर ब्लास्ट!

दरअसल यहां सबसे पहले आग एक रिहायशी मकान में लगी। जिसके बाद कुछ ही टाइम में आसपास की दुकानें और अन्य मकान भी इसकी चपेट में आ गए। आग की भयावहता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि छह से अधिक मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस हादसे में लापता लोगों में दो महिलाएं, दो पुरुष और चार बच्चे शामिल हैं।

arki bazar

जिंदा जलकर 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, कई लोग लापता

इस घटना में कई LPG सिलेंडर फटे। जिससे हालात और भी ज्यादा बेकाबू हो गए। आग को बुझाने में भी दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दहशत में आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सूचना के बाद दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

आग के कारणों का नहीं चला पाया पता

जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक बाजार का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया था। फिलहाल अभी आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश जारी है। सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव