उत्तराखण्ड हल्द्वानी

सचिन पायलट कल हल्द्वानी में करेंगे जनसभा को संबोधित

खबर शेयर करें -

लोकसभा चुनाव अपने चरम पर है और उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रचार प्रसार का भी अंतिम दौर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी की की जाए कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक केंद्रीय नेतृत्व में प्रियंका गांधी ही उत्तराखंड के दौरे पर आई। तो वहीं अब राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट प्रचार को अंतिम रूप देने के लिए कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।


सचिन पायलट कल नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि सचिन पायलट के दौरे को लेकर तमाम तैयारियां चल रही है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सचिन पायलट के दौरे से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव