उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

पुलिस ने भारी मात्रा में शराब की पेटियों के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस ने आपरेशन क्रैक डाउन के तहत दो लोगों को 29 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चल्थी चौकी पुलिस ने उमेश सिंह पुत्र स्व. ओमपाल सिंह निवासी टनकपुर व गौरव सक्सेना पुत्र श्याम सिंह निवासी नई बस्ती टनकपुर को वाहन संख्या यूके 05 टीए/0154 मैक्स से 10 पेटी मसालेदार शराब, 5 पेटी अंग्रेजी शराब रम, 2 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉनल्ड व्हिस्की, 12 पेटी बियर परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली चम्पावत में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक निर्मल लटवाल, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पवार, कांस्टेबल रविंद्र गिरी, कॉन्स्टेबल इसरार अहमद शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव