उत्तराखण्ड

पूर्व मंत्री के निधन से दौड़ी शोक की लहर, इस जिले में बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन के बाद से प्रदेश में शोक लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। इसलिए हरिद्वार के सभी सरकारी दफ्तर आज बंद रहेंगे।


उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का शुक्रवार को निधन हो गया। सीएम धामी समेत भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


पूर्व कैबिनेट मंत्री का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जाएगा। इसलिए शनिवार को हरिद्वार जिले में प्रदेश सरकार के सभी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि ‘गांववासी’ भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव