उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मंदिर से लौट रहे दंपति की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, महिला का हाथ कट कर हुआ अलग, पति और बच्चे घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी:मंदिर से लौट रहे एक परिवार का वाहन घर पहुंचने से कुछ दूर पहले हैड़ाखान के पास पेड़ से टकरा गया. घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है.इस हादसे में एक महिला का हाथ कटकर अलग हो गया जबकि उसके पति समेत दो बच्चों को गंभीर चोटे आई.गंभीर हालत में महिला व अन्य घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है दुर्घटना के कारणों का पुलिस पता लगा रही है.


काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक मंगलवार को हैड़ाखान निवासी रेवाधर अपनी पत्नी विमला देवी व बच्चों के साथ चोरगलिया स्थित सूर्यदेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे. मंगलवार ढेर शाम पूजा अर्चना के बाद रात में पूरा परिवार स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहा था. बताया जा रहा है कि घर पहुंचने से पांच-छह किलोमीटर पहले वन विभाग के गेस्ट हाउस के पास वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में विमला देवी का एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया.

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कांस्टेबल महेश राणा व साथियों ने महिला सहित सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से एसटीएच भिजवाया.जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.काठगोदाम एसओ काठगोदाम दीपक बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव