उत्तराखण्ड

AAP के इस नेता समेत दर्जनों लोगों ने थामा BJP क दामन, महेंद्र भट्ट ने दिलाई सदस्यता

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दमन थाम लिया है। चौधरी समेत सचिवालय संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और रिटायर कर्मचारियों ने भाजपा की सदस्यता ली है।


लोकसभा चुनाव पास आते-आते जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें चौधरी ने आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।


डॉ यूनुस चौधरी के अलावा सचिवालय संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रतूड़ी और कई रिटायर कर्मचारियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थम लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव