अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर, कैबिनेट मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

खबर शेयर करें -




नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए 16 कुमाऊं रेजिमेंट में कार्यरत कमल भाकुनी (24) का पार्थिव शरीर गुरुवार को सोमेश्वर पहुंच गया है। पार्थिव शरीर पहुंचते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दी श्रद्धांजलि
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि नक्सली मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस के साथ मातृभूमि की रक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त होने वाले 16 कुमाऊं रेजीमेंट में कार्यरत कमल सिंह भाकुनी की शहादत को वह शत शत नमन करती हैं। हमें अपने शहीद को खोने के दुख के साथ-साथ स शहीद की शहादत पर गर्व है।

चार साल पहले ही सेना में हुए थे भर्ती
कमल सिंह भाकुनी चार साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पहले ही वो छुट्टी के बाद ड्यूटी पर पहुंचे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं। कमल के बड़े भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में ही हैं। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी के मुताबिक कमल गोली लगने से शहीद हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव