पंतनगर

सड़क पर बैठे आवारा पशु के कारण हुआ दर्दनाक हादसा, एक की मौके पर मौत

खबर शेयर करें -

पंतनगर में सड़क पर बैठे एक आवारा पशु के कारण दर्दनाक हादसा हो गया। पशु से एक बाइक टकराने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।नेशनल हाइवे-87 पर बैठे एक आवारा जानवर से एक युवक की बाइक टकरा गई। जिस से दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक युवक रुद्रपुर के भूतबंगला का रहने वाला था।मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में रामपुर के नगलिया आकिल गांव निवासी कमाल अहमद की मौत हो गई। कमाल काफी समय पहले रुद्रपुर के भूतबंगला में रह रहा था। जिसकी बहन की शादी डेढ़ साल पहले आरिफ से हुई थी।कमालुद्दीन उर्फ कमाल पिछले दो साल से आरिफ के साथ पंतनगर के छोटी मार्केट में सोहन लाल गुप्ता की दुकान किराये पर लेकर बिरयानी सेंटर चला रहा था। हादसे वाली रात वो दोनों दुकान बंद कर घर के लिए लौट रहे थे।मिली जानकारी के मुताबिक हल्दी में पंतनगर थाने के पास उनकी बाइक रोड पर बैठे एक जानकर से टकरा गई। इस हादसे में कमाल की मौके पर ही मौत हो गई।राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन कमाल अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुका था। जबकि बहनोई आरिफ की हालत गंभीर है।

ADVERTISEMENTS Ad