उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-संदिग्ध परिस्थितियों में आठवीं की छात्रा की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में आठवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


हल्द्वानी के बनभूलपुरा के इंदिरानगर क्षेत्र की रहने वाली आठवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। छात्रा की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। जबकि पुलिस जहर खाकर आत्महत्या करने की बात कह रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक सिराजुद्दीन की बेटी इलाके के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। घटना वाले दिन वो घर पर अकेली थी। छात्रा के परिजन घर से बाहर गए हुए थे। पुलिस का कहना है कि मंगलवार को जब छात्रा घर पर अकेली थी तो उसने अपने भाई को फोन कर जहर खाने की बात बताई। जिसके बाद परिजन घर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया।


इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि ये आत्महत्या का मामला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव