उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी-खनन कारोबारियों ने खनन के निजीकरण हटाने की मांग को लेकर सीएम का किया विरोध

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज हल्द्वानी दौरा था। इस दौरान खनन कारोबारियों ने खनन के निजीकरण हटाने की मांग को लेकर सीएम का विरोध किया। खनन कारोबारी सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें कार्यक्रम स्थल से पहले ही रोक लिया।


बता दें प्रदर्शन में कारोबारियों के अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कारोबारियों ने खनन के निजीकरण और फिटनेस सेंटर को निजी हाथों में देने का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।कारोबारियों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात था।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव