उत्तराखण्ड

मौसम का तांडव : बेटी के साथ खरीददारी करने गई थी महिला, पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -
DEAD BODY

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम का तांडव देखने को मिल है. बेटी के साथ खरीददारी करने गई महिला के ऊपर विशालकाय पेड़ गिर गई. जिसके नीचे दबने से महिला की मौत हो गई.

बेटी के साथ खरीददारी करने गई थी महिला

मिली जानकारी के अनुसार घटना बीते शनिवार को करीब आठ की है. बताया जा रहा है रेखा (63) निवासी शिमला बाइपास रोड अपनी बेटी आकृति के साथ खरीददारी करने के लिए पल्टन बाजार गई थी. आकृति ने अपनी कार को तहसील चौक में स्थित पार्किंग में खड़ी कर दी.

पेड़ गिरने से हुई दर्दनाक मौत

खरीददारी करने के बाद आकृति और उसकी मां कार लेने के लिए तहसील चौक पहुंचे. इस दौरान अचानक तेज अंधड़ शुरू हो गया. वह पार्किंग की तरफ जा रहे थे कि अचानक पेड़ महिला के ऊपर गिर गया. पेड़ के नीचे दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.

पूर्व में भी सामने आ चुकी है इस तरह की घटना

आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें देहरादून में बीते शुक्रवार को ही एफआरआइ में एक आटो के ऊपर पेड़ गिर गया था. जिससे चालक की मौत हो गई थी

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव