उत्तराखण्ड

बारिश का कहर, मलबा आने से 112 सड़कें बंद

खबर शेयर करें -



उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण मलबा आने से प्रदेश की 112 सड़कें बंद हैं. बता दें सबसे ज्यादा मार्ग चमोली में बंद हैं. बाधित हुए मार्गों को खुलवाने का काम जारी है. लेकिन रुक-रूककर हो रही बारिश के कारण मार्ग खोलने में दिक्कत आ रही है.


बता दें बारिश के कारण चमोली में 24 मार्ग बंद हैं. जबकि राजधानी देहरादून में 12 मार्ग, रुद्रप्रयाग में 13, उत्तरकाशी में 3, पौड़ी में 13 मार्ग, टिहरी में 14 मार्ग, नैनीताल में 2 मार्ग, पिथौरागढ़ में 19 मार्ग, बागेश्वर में 8 मार्ग , अल्मोड़ा में 2 मार्ग, उधम सिंह नगर 2 मार्ग बंद हैं.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रविवार को राजधानी देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश के साथ आधिकांश जगह मौसम शुष्क बना रहेगा

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव