उत्तराखण्ड रामनगर

रामनगर में भाजपा नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग,आवाज सुनकर लोगों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -


रुड़की।रामनगर में बीजेपी के एक नेता के घर पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के नेता के घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटनास्थल पर दौड़े। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।


मिली जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर में भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। उनके घर पर देर रात 11.30 पर एक बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश आए। बदमाशों ने उनके घर के बाहर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी कार पर लगी जबकि एक गोली गेट पर जाकर लगी। जैसे ही घर के लोग बाहर आए तो बदमाश फरार हो गए।


देर रात फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार के मुताबिक आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव