उत्तराखण्ड क्राइम/दुर्घटना

गुलदार ने जंगल में घास लेने गई महिला को बनाया शिकार

खबर शेयर करें -

पौड़ी के श्रीनगर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कीर्तिनगर ब्लॉक में जंगल में घास लेने गई महिला को गुलदार ने अपना शिकार बना दिया।


घटना आज सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से महिला के परिजनों में आतंक पसरा हुआ है। महिला नौर में घास लेने के लिए जंगल गई हुई थी।


जंगल में घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की पहचान लक्ष्मी देवी पुरी (55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी निवासी नौर गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद से महिला के परिजनों में कोहराम पसरा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव