उत्तराखण्ड

कुमाऊं -यहाँ भाई ने ही जुड़वा भाई की इस तरह ली जान,पढ़े खबर

खबर शेयर करें -

काशीपुर। काशीपुर कोतवाली के लोहरियान में भाई ने ही जुड़वा भाई को पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भाई की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक आज 30 मई को सुबह 8:30 पर राहुल सागर पुत्र प्रेम सिंह सागर निवासी मोहल्ला लोहरियान काशीपुर ने 112 पर सूचना दी की उसके भाई श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम को मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी मृत्यु हो गई है।


सूचना पर एसएसआइ सतीश शर्मा मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे तो पाया कि राम और श्याम दोनों जुड़वा भाई हैं। दोनों नशा करने के आदी हैं। कोई काम नही करते हैं। आवारा गर्दी व नशा करते हैं। कल 29 मई को श्याम उम्र 24 वर्ष अपनी माताजी दयावती से 5000 रुपए मांग रहा था। दयावती के पास पैसे ना होने के कारण जब मना कर दिया तो श्याम ने अपनी माता

दयावती तथा भाई राम के साथ मारपीट की। वह रात भर लड़ाई झगड़ा करता रहा। रात को श्याम ने अपने जुड़वा भाई राम के सर में ईट से वार किया, उसको घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे, चिकित्सक द्वारा राम को मृत घोषित कर दिया गया।


श्याम के घर पर दबिश दी गई जो घर से फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है । पंचायतनाम की कार्रवाई की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव