उत्तराखण्ड

12 अक्टूबर को भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

uttarakhand weather winter

उत्तराखंड में आज भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया है।

12 अक्टूबर को उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथोरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 3500 मीटर व इससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने की संभावना है।

13 अक्टूबर का मौसम अपडेट

वहीं वैज्ञानिकों की माने तो 13 अक्टूबर को देहरादनू , उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 3800 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी हो सकती है। जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव