उत्तराखण्ड

Dehradun Accident: ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, एक शख्स की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

 

ACCIDENT NEWS

Dehradun Accident: देहरादून से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला

हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर चौक पर ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे में शख्स की मौके पर ही दर्दनाक मौत

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टक्कर मारने वाला ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है। मृतक की पहचान नाम कर्मा (56) तिब्बती कॉलोनी के रूप में हुई है। पुलिस की ओर से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव