उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को चूड़ियां दिखाकर किया विरोध प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेसियों के द्वारा यह विरोध प्रदर्शन हल्द्वानी के तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में किया गया

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों और राज्य में महिलाओं के शोषण और अपराधों में भाजपा से जुड़े लोगों के होने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा सरकार को चूड़ियां दिखाकर प्रदर्शन किया। हल्द्वानी में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने भाजपा से बेटियां बचाओ का नारा लगाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए।

सरकार द्वारा अपराधियों को बचाने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और राज्य मंत्री ललित जोशी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को चूड़ियां पहन लेनी चाहिए क्योंकि आज सरेआम बहन बेटियों की इज्जत पर हाथ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अपराधी भाजपा से जुड़े हुए हैं, चाहे वो इनका मंडल अध्यक्ष हो, चाहे वो इनके विधायक का भाई हो या फिर दुग्ध संघ का अध्यक्ष हो महिला उत्पीड़न से लेकर अपराधों तक सरकार से जुड़े लोग देवभूमि को बर्बाद करने में तुले हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव