उत्तराखण्ड

आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े काम, 28, September से रहेगी हड़ताल

खबर शेयर करें -

 

ufbu-announces-3 day-strike-in-september-

Bank Strike 2026: अगर आपका भी बैंक में कुछ जरूरी काम है तो उसे जल्दी ही निपटा लिजिए। ऐसा हम इसलिए बोल रहे है क्योंकि देशभर में बैंकों की हड़ताल होने जा रही है। बैंकिंग सहित अन्य मांगों को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल रहेगी। ऐसे में बैंकों ने भी सभी ग्राहकों से अपील की है कि वो 25 सितंबर से पहले अपना जरूरी काम निपटा लें।

आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े काम, 3 दिन रहेगी हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28, 29 और 30 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। तो वहीं इसके पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रह सकती है।

रविवार को खुला रहेंगे बैंक

हालांकि इन हड़ताल को देखते हुए रविवार को भी बैंक खोले जा रहे हैं। अमुमन शनिवार और रविवार को बैंक बंद रहते हैं। लेकिन इस बार रविवार यानी 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे। ये फैसला तीन दिन तक होने वाली बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है। हालांकि शनिवार यानी 26 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इस बार रविवार को बैंक ब्रांच खोलने का फैसला किया गया है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव