उत्तराखण्ड

उत्तराखंड -सुबह तड़के बेकाबू होकर सड़क पर पलटा वाहन, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

खबर शेयर करें -

देहरादून जिले में दुर्घनाग्रस्त हुए वाहन से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीआरएफ ने बताया कि थाना चकराता ने तड़के सुबह 02:00 बजे सूचना दी, की कैंट रोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई है। सूचना पर एसआई आशीष त्यागी रेस्क्यू टीम के साथ मौके के लिए रवाना हुए।

मौके पर पहुँची टीम को ज्ञात हुआ कि वाहन कार संख्या एचआर 33 डी 2017 में 02 लोग प्रवीण चहल व अमित राठी सवार थे, जो रोहतक, हरियाणा से यहाँ आये हुए थे। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने तत्काल दोनों सवारों को गाड़ी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव