उत्तराखण्ड

दो ट्रेनों में लूट के प्रयास से मचा हड़कंप, विरोध करने पर बदमाशों ने किया पथराव

खबर शेयर करें -




हरिद्वार के लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर दो ट्रेनों को रोका। ट्रेन रोकने के बाद बदमाशों ने यात्रियों से लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने ट्रेन पर पथराव करना शुरू कर दिया।


घटना शुक्रवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को कुछ बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर रोक दिया। जिसके बाद बदमाशों ने ट्रेन में बैठे यात्रियों से लूट का प्रयास किया।


यात्रियों के शोर मचाने और ड्राइवर की सतर्कता से लूट की घटना होने से बच पाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को बावरिया गैंग की तरफ संदेह है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव