उत्तराखण्ड

थाने पहुंचे जनाती-बराती:भांवरों के दौरान दुल्हन का पल्लू खींचने पर हुआ विवाद, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट –

खबर शेयर करें -

अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात भांवर के दौरान दुल्हन का पल्लू खींचने पर विवाद हो गया। वर और वधू पक्ष के बीच मारपीट हो गई। भांवरें रोककर दोनों पक्षों को थाने जाना पड़ा। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान पति के हस्तक्षेप से मामला सुलझा। रस्में पूरी कर दुल्हन विदा की गई।

एक गांव निवासी शख्स की बेटी की शादी सीतापुर जनपद के रामपुर कला थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। पहले से तय कार्यक्रम के मुताकिब बुधवार रात बरात आई थी। भावरों की रस्मों के दौरान देवर ने दुल्हन का पल्लू खींच दिया। इस पर दुल्हन के चाचा ने आपत्ति की। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी शिकायत करने दोनों पक्ष अतरौली थाने पहुंचे। बृहस्पतिवार दोपहर प्रधान पति के हस्तक्षेप से मामला सुलझ गया।

News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव