उत्तराखण्ड

हरिद्वार में तेज रफ़्तार कार ने मारी राहगीरों को टक्कर, बुजुर्ग की मौत, एक महिला घायल

खबर शेयर करें -

हरिद्वार में एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिल रहा है। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल है।

तेज रफ़्तार कार ने मारी राहगीरों को टक्कर
हादसा रविवार सुबह साढ़े सात बजे के आसपास सिंहद्वार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कनखल में पेट्रोल पंप के पास देहरादून नंबर की वैगनआर कार तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर मौजूद एक बुजुर्ग और एक महिला को टक्कर मार दी । नक्शेदेखें

कार चालक अरेस्ट
आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग गुलशन को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज चल रहा है। हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव