नैनीताल पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बेतालघाट पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 06 जून 2026 को माननीय न्यायालय प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल द्वारा फौजदारी वाद संख्या 76/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में दीपक सिंह जलाल पुत्र पूरन सिंह जलाल निवासी धनियाकोट तल्लाकोट, बेतालघाट को उसके निवास स्थान के समीप से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।


