उत्तराखण्ड

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट रद, मूल तैनाती पर लौटेंगे अधिकारी-कर्मचारी

खबर शेयर करें -

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।
इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी मूल तैनाती के स्थान पर वापस भेजने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक कार्यालय से आदेश जारी किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 31 मार्च 2026 तक विभाग में संबद्धीकृत (अटैच) अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यमुक्त कर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनके अधीन संबद्ध अधिकारी एवं कर्मचारी बिना विलंब अपने मूल कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

महानिदेशक ने सभी सक्षम प्राधिकारियों और आहरण-वितरण अधिकारियों (डीडीओ) को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जून 2026 तथा उसके बाद के महीनों का वेतन संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल तैनाती स्थल पर उपस्थिति के आधार पर ही आहरित और वितरित किया जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधीक्षकों, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों तथा संबंधित अधिकारियों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के मुख्य बिंदु

  • 31 मार्च 2026 तक संबद्धीकृत सभी अधिकारी-कर्मचारी मूल तैनाती पर लौटेंगे।
  • जिलों और मंडलों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश।
  • जून 2026 से वेतन मूल तैनाती स्थल पर उपस्थिति के आधार पर मिलेगा।
  • आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • सभी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई रिपोर्ट सुनिश्चित करने को कहा गया।
News100Live Desk
टीम न्यूज़ 100 लाइव